पहले दिन शामिल होने के लिए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर आदि के अलावा प्रदेश, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। शिविर में रोजाना पांच सत्र आयोजित होंगे। प्रत्येक सत्र के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक हैं।
जिनका लिस्ट में नाम, उन्हें ही प्रवेश
होटल में उन्हीं को प्रवेश दिया गया, जिनका नाम पहले से बनी सूची में था। कुल 204 लोगों की लिस्ट व्यवस्थापकों को दी गई थी। इसके अलावा सभी लोगों को बाहर से ही लौटा दिया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया से दूरी बनाकर रखी गई। वहीं होटल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।