भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य जाटव ने बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मेलन में बसपा सपा पर जमकर हमला बोला।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य जाटव ने कहा कि अनुसूचित जातियों का अब मायावती और बसपा से मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन
वह मंगलवार को मोती झील स्थित लाजपत भवन में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों ने समाजवादी पार्टी पर कभी भी भरोसा नहीं किया और इस बार भी वह उनसे दूरी बनाए हुए हैं।
कहा कि मायावती ने एक बार नहीं कई बार अनुसूचित जाति के लोगों का विश्वास तोड़ा है। इस वजह से अनुसूचित जाति के लोगों को अब सिर्फ भाजपा के साथ ही रहना पसंद है। इससे पूर्व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों के बल पर एक बार फिर से भाजपा क्षेत्र की सभी सीटों पर अपनी जीत पक्की करेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक, मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल सोनकर बच्चा, उपाध्यक्ष जयनारायण मुकेश, रीता कठेरिया, क्षेत्रीय पदाधिकारी मोहित पांडे अनूप अवस्थी के अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, उत्तर इकाई जिला अध्यक्ष सुनील बजाज सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।