इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा में रविवार को आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचीं भरथना विधायक सावित्री कठेरिया से अभद्रता और गाड़ी पर पथराव के मामले में पांच नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में विधायक ने थाने में तहरीर दी थी।
रविवार को दरगापुरा के आसपास के क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लग गई थी। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल टीम के देर से पहुंचने पर लोगों में रोष पैदा हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर भरथना की विधायक सावित्री कठेरिया भी मौके पर पहुंचीं थीं। विधायक को देखकर गांव के लोगों मे आक्रोश पैदा हो गया।