फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केसः भाजपा विधायक कुलदीप को गिरफ्तार करने CBI हुई रवाना, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 13 Apr 2018 04:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले से बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आज रात किसी भी समय गिरफ्तार किए जा सकते हैं। विधायक को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई टीम रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि विधायक पर एक महिला की मदद से किशोरी से दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा 11 जून 2017 से विचाराधीन है। इस मुकदमे में पीड़िता ने विधायक पर दुष्कर्म और गांव की एक महिला को विधायक के पास लेकर जाने का आरोप लगाया है।


तीन अप्रैल को पीड़िता का पिता इसी मुकदमे की पेशी पर दिल्ली से उन्नाव आया था। पेशी के बाद वह अपनी मां को दवा देने के लिए घर गया। आरोप है कि यहां विधायक के भाई अतुल सिंह ने गुर्गों ने उसकी पिटाई की। बचाव करने पर पत्नी, मां और बेटियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने उसे मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें