फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाजपा नेताओं पर अमर्यादित आचरण करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के पदा​धिकारी। - फोटो : पार्टी कार्यालय
विज्ञापन
कानपुर। समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं पर अमर्यादित आचरण व टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को इसके विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि वर्तमान में भाजपा के नेता लगातार अमर्यादित आचरण और टिप्पणी कर समाज में असहज माहौल बना रहे है। मध्य प्रदेश सरकार के भाजपा मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। कोर्ट के आदेश के बाद भी मंत्री पर एफआईआर नहीं की गई। मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य का तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज से मुंह पोछते वीडियो वायरल हुआ।

राष्ट्रपति से मंत्री विजय शाह को मंत्री मंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार करने, विधायक बालमुकुंद आचार्य पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इसमाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष अरमान खान, सपा युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें