फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की धुनाई, प्रधान पति ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 05 Apr 2017 05:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, रंगियनपुरवा में खेत जाते समय किया हमला 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में खेत में खड़ी फसल को देखने जा रहे भाजपा नेता पर प्रधान पति व उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। सरेआम भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीट दिया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि हमलावार फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकरनगर सरायमीरा निवासी भाजपा नेता रामू कठेरिया पुत्र भजनलाल के रंगियनपुरवा में खेत है। सोमवार को वह खेतों में खड़ी फसल को देखने जा रहे थे। तभी रंजिश के चलते रंगियनपुरवा के प्रधान पति मंजेश कुमार व सर्वेश, उमेश, विनोद ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने की पिटाई से भाजपा नेता घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें