फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एलडीबी के चुनाव में भाजपा का दबदबा, कानपुर के चार निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भूमि विकास बैंक (एलडीबी) के डायरेक्टर पद पर इस बार भाजपा का दबदबा रहा। जिले की चारों सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की। इसमें कानपुर नगर से राजेश सिंह, बिल्हाैर से रामशरण कटियार, घाटमपुर से सुमनलता सचान, चाैबेपुर से सुरेंद्र दीक्षित चुने गए हैं। इसी तरह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़े सभी जिलों की बात करें तो कुल 45 सीटों में से 41 पर भाजपा निर्विराेध रही है।
विज्ञापन

इटावा की तीन सीटों पर पहली बार मतदान हो रहा है। इससे पहले यहां की सभी सीटों पर सपा का कब्जा रहता था। बताया जाता है कि अभी तक इटावा में सपा को छोड़कर दूसरी पार्टियों की ओर से कोई नामांकन भी नहीं कराता था। पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा और सपा आमने-सामने हैं। इसी तरह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले एक सीट झांसी की मऊरानीपुर का चुनाव किसी वजह से निरस्त हो चुका है। इन सभी सीटों पर अभी परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इटावा में चुनाव 27-28 जनवरी के बीच होने के बाद ही सभी सीटों का परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।
कानपुर नगर की बात करें तो यहां पर चार सीटों में से पिछली बार दो सीटों घाटमपुर और चाैबेपुर में चुनाव ही नहीं हुआ था। इस बार बिल्हाैर और कानपुर नगर मिलाकर सभी पर चुनाव हुआ। भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव से राजनीतिक दलों की स्थिति में बहुत ज्यादा असर तो नहीं पड़ता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का रुख समझ में आता है। माना यही गया है कि जो राजनीतिक दल सत्ता में होता है, ज्यादातर उसी के लोग जीत हासिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें