फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तिरंगा यात्रा में आपस में भिड़े भाजपाई, जमकर हुई मारपीट, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी हुए शामिल

Wed, 10 Aug 2022 11:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मोतीझील में भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यक्रम था, जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी शामिल हुए थे। इस यात्रा में भाजयुमो के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। वहीं, कल्याणपुर में निकली तिरंगा यात्रा में भी मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से मोतीझील से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी शामिल हुए। हालांकि उनके आने से पहले मामला शांत हो गया था। इससे पहले कल्याणपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में मारपीट हुई। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे कार्यकर्ता
मोतीझील से निकाली गई तिरंगा यात्रा में कई बाइक भी शामिल थीं। ज्यादातर कार्यकर्ता हेलमेट नहीं लगाए थे। कई बाइक पर तो तीन-तीन युवक सवार थे। इसके बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
तिरंगा यात्रा के दौरान हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। इसमें कहा है कि भाजपाइयों से अनुरोध है कि तिरंगा यात्रा को दंगा यात्रा न बनाएं।
विज्ञापन

मारपीट के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।  -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एडिशनल डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें