फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident News: बाइकों की भिड़ंत में पूर्व फौजी की मौत, छात्रा समेत दो लोग हुए घायल

Wed, 10 Aug 2022 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र में ककोर बंबा के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक पूर्व सैनिक समेत भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि इलाज के दौरान पूर्व फौजी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार भाई-बहन का इलाज चल रहा है
विज्ञापन
बंबा में गिरे बाइक सवार और मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर ककोर बंबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार बाइक समेत बंबा में जा गिरे। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पूर्व फौजी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार भाई-बहन का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

दोनों बाइकों में सवार लोग हेलमेट लगाए थे। औरैया के गोविंद नगर निवासी सेवानिवृत नायब सूबेदार रमेश बाबू (50) गेल में गार्ड की नौकरी करते थे। वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बंबे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गए। इससे रमेश बाबू और दूसरी बाइक में सवार रवि और उनकी बहन राधिका तीनों बंबे में जा गिरे।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व फौजी रमेश बाबू को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में पूर्व फौजी की मौत हो गई। जबकि दोनों भाई बहन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रवि ने बताया कि उसकी बहन ककोर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। छुट्टी होने के बाद वह उसे लेकर अपने गांव इटहा छोड़ने जा रहा था। पूर्व फौजी के साढू वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं दो पुत्र सतीश कुमार (25) व रोहित (21) हैं। पति की मौत से पत्नी अजय कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें