फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने काउंटिंग पर फोड़ा हार का ठीकरा, दायर की याचिका, गढ़ में नहीं बचा पाए थे सीट

Fri, 08 Dec 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अमिता अवस्थी
विज्ञापन
निकाय चुनाव तो निपट गया लेकिन हार और जीत को लेकर प्रत्याशी अभी भी उंगली उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है। यहां अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने हार के बाद काउंटिंग पर सवालिया निशान उठाया है। 
विज्ञापन



नगर पालिका उन्नाव में अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद  भाजपा प्रत्याशी अमिता अवस्थी ने पुनर्मतगणना के लिए जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर की है। आरोप है कि मतगणना के दौरान उनके एजेंटों को अवैध मत नहीं दिखाए गए। मतदान के बाद 70069 वोट पड़ने की जानकारी दी गई।  मतपेटियां खुलने के बाद 68924 मत ही गिने गए।


उन्नाव नगर पालिका से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी अमिता अवस्थी, सपा प्रत्याशी ऊषा कटियार से 1087 वोटों से हार गई थीं। सपा प्रत्याशी को 18320 और अमिता अवस्थी को 17233 वोट मिले थे। अमिता ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता अशोक जायसवाल के माध्यम से जिला सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि अवैध मतों में हेराफेरी कर हराया गया है। उन्होंने कम पाए गए 1153 वोटों के पीछे साजिश की आशंका जताई है। अमिता अवस्थी ने बताया कि उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। उनकी आशंकाओं का निराकरण जरूर होगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें