फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंदिर की जगह बिरयानी की दुकान, प्राचीन मंदिरों की खोजबीन के लिए निकलीं महापौर, दिखा चौकाने वाला नजारा

Thu, 27 May 2021 12:29 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

महापौर ने बताया कि बाबा स्वीट हाउस के पास एक मंदिर जीर्णशीर्ण हालत में मिला है। उसकी जमीन को कब्जा कर बिरयानी बेची जा रही थी। यहां बड़ी संख्या में मंदिरों की जमीन पर कब्जे हैं।
विज्ञापन
मेयर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमनगंज में प्राचीन मंदिरों की खोजबीन के लिए निकलीं महापौर प्रमिला पांडेय को वहां चौकाने वाला नजारा दिखा। देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण हो चुके मंदिरों के अवशेष मिले। लोगों ने उन पर कब्जा कर रखा था। एक मंदिर की जगह पर बिरयानी बिकती मिली। इस पर सहायक पुलिस आयुक्त निशांत शर्मा को बुलाकर मंदिर को कब्जा मुक्त कराने और बिरयानी की दुकान हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक अन्य मंदिर में कब्जे की नीयत से कूड़ा भरकर ताला लगा दिया गया था। 

विज्ञापन


महापौर ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों से ताला खोलने की बात कही तो किसी ने उनका सहयोग नहीं किया। इस पर उन्होंने खुद ही ताला तोड़ दिया और एसीपी को कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। उसके आसपास साफ सफाई कराई। 
महापौर ने बताया कि बाबा स्वीट हाउस के पास एक मंदिर जीर्णशीर्ण हालत में मिला है। उसकी जमीन को कब्जा कर बिरयानी बेची जा रही थी। यहां बड़ी संख्या में मंदिरों की जमीन पर कब्जे हैं। इन्हें कब्जा मुक्त करवाकर रंगाई-पुताई कराई जाएगी। क्षेत्र के सभी मंदिरों का सर्वे कराया जाएगा, ताकि उनकी स्थिति पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें