फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरसौल सीएचसी में 700 रुपये में बन रहा जन्म प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा शुल्क लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। छह-सात सौ रुपये सुविधा शुल्क लेकर प्रमाण पत्र बना दिए जाते हैं और जो पैसा नहीं देता उसका मामला लटका रहता है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. यूबी सिंह की जांच में सरसौल सीएचसी में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। इसे गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रखा जाएगा। यूएनडीपी टीम के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. राहुल शर्मा के साथ अधिकारियों ने 18 जुलाई को सीएचसी सरसौल का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के दौरान ग्राम थरेपा के रहने वाले विजय कुमार ने शिकायती पत्र दिया कि उनके दो बच्चे आर्यन व अराध्या के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्हें कर्मचारी हेमंत कुमार कई माह से घुमा रहे हैं। प्रमाण पत्र बनाने के लिए 1400 रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के पास दोनों बच्चों के टीकाकरण कार्ड उपलब्ध थे। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि जब हेमंत का सामना शिकायतकर्ता से कराया गया तो वह अवाक हो गया। अपने बचाव में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम अश्वनी कुमार को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसी आधार पर अगली कार्रवाई के लिए मामले को स्वास्थ्य समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। एसीएमओ ने अपनी जांच रिपोर्ट बुधवार को सीएमओ को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें