फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird flu: भोपाल भेजे गए 31 वन्यजीवों के सैंपल आए निगेटिव, बर्ड फ्लू के संक्रमण से हो गई थी शेर की मौत

Thu, 29 May 2025 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चिड़ियाघर के 11, पोल्ट्री फार्म के 20 पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। दो दिन पूर्व आईवीआरआई बरेली से बर्ड फ्लू की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे गए 31 वन्यजीवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें चिड़ियाघर के 11 वन्यजीव और पोल्ट्री फार्म के 20 मुर्गा-मुर्गी शामिल हैं। दो दिन पहले आईवीआरआई बरेली से 11 वन्यजीवों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू के संक्रमण से शेर की मौत हो गई थी। इसके बाद मोर और बतख ने भी दम तोड़ दिया। मोर में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जानकारी होने पर 21 मई को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की पांच सदस्यीय टीम जांच के लिए चिड़ियाघर आई थी। विशेषज्ञों ने वन्यजीवों के साथ झील, तालाब, वन्यवीजों के पानी पीने के लिए बनाए गए हौज व पानी के एकत्र होने के अन्य स्थानों से 11 नमूने लिए थे। दूसरी टीम ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों संग परेड, नवाबगंज क्षेत्र के पोल्ट्रीफार्म से 20 पक्षियों के सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल भेजा गया। बुधवार को वहां से रिपोर्ट निगेटिव आई है।

भोपाल भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें वन्यजीवों के साथ पानी व अन्य जगहों के सैंपल थे। बरेली की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। चिड़ियाघर में सफाई और सैनिटाइजेशन जारी है। - श्रद्धा यादव, निदेशक चिड़ियाघर

चार दिन से उमा ने नहीं किया भोजन, ग्लूकोज चढ़ाया
चिड़ियाघर में शेरनी उमा ने चार दिन बीतने के बाद भी भोजन शुरू नहीं किया है। शुक्रवार को उसका खून जांच के लिए शहर की एक लैब में भेजा गया है। चिड़ियाघर के डॉक्टरों ने शेरनी को एंटीबायोटिक दवाएं देने के साथ ग्लूकोज चढ़ाया है। शेरनी पानी पी रही है। शेरनी के बीमार होने पर चार दिन पहले, उसके साथ एक अन्य शेरनी व दो शेर के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें