फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर में बर्ड फ्लू की आहट, जिलाधिकारी ने की अपील, कहीं मृत पक्षी मिलें तो छुए नहीं

Sat, 17 May 2025 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चिड़ियाघर में संक्रमित शेर की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नोडल अफसरों ने नंबर भी जारी किए। 11 रैपिड रिस्पांस टीमें भी गठित की गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर में शेर पटौदी में एवियन इंफ्लूएन्जा (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की आईवीआरआई, बरेली से पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। संक्रमण से निपटने और रोकने के लिए जिले में 11 रैपिड रिस्पांस टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमें अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगी। डीएम ने अपील की है कि अगर किसी को मृत पक्षी नजर आए तो उसे छुए नहीं। पशुपालन विभाग को जानकारी दें। इसके लिए नोडल अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए सदर, बिल्हौर, नर्वल और घाटमपुर तहसील के एसडीएम को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ब्लाॅक और शहरी क्षेत्र की निगरानी के लिए हर ब्लाॅक में एक-एक नोडल तैनात कर दिए गए हैं। उनके साथ तीन से चार कर्मियों को भी सहयोग के लिए लगाया गया है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में रोज का अपडेट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को देंगे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू संक्रमण की संभावना को देखते हुए निगरानी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। अगर कहीं पर मृत पक्षी मिलने की सूचना मिलती है तो टीम मौके पर जाकर उसे कब्जे में लेगी। सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

इन नंबरों पर नोडल अफसरों को दें जानकारी
विकास खंड   नोडल अधिकारी
पतारा                       डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह (8954413703)
शिवराजपुर             डॉ. शरज वर्मा ( 9805079117)
बिल्हौर                         डॉ. संतोष द्विवेदी( 9415350868)
बिधनू                         डॉ. मनीष अवस्थी (9450564470)
चौबेपुर                         डॉ. राजेश कुमार( 8726291860)
ककवन                         डॉ. नीरज कुमार (9695154781)
सरसौल                       डॉ. दिनेश सिंह (9838203023)
भीतरगांव             डॉ. ओम प्रकाश (9140000531)
घाटमपुर                       डॉ. संजय कुमार ( 9415393935)
कल्याणपुर             डॉ. अजय कुमार निरंजन (9450652815)
नगरीय क्षेत्र             डॉ. सुशील श्रीवास्तव(9305838234)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें