अस्पताल प्रबंधन के अंडर में रहती है एजेंसी
पीओसीटी एजेंसी इस समय कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट, हैलट, चेस्ट हॉस्पिटल तथा उर्सला, कांशीराम हॉस्पिटल आदि सरकारी अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध करा रही है। मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि एजेंसी मैन पावर और उपकरण निशुल्क देती है, सिर्फ रीजेंट का पैसा लेती है। एजेंसी अस्पताल प्रबंधन के अंडर में रहती है।
मेडिकल कॉलेज में बोन मैरो बायोप्सी शुरू
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में बोन मैरो की बायोप्सी जांच शुरू हो गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के रोगियों की जांच मुफ्त में की जा रही है। वहीं बायोप्सी की जांच की 70 रुपये फीस ली जाती है। इसके साथ ही एफएनएसी जांच की 30 रुपये फीस ली जाती है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों के सैंपल की भी जांच की जाती है।