फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड : राज्यपाल सौंपेंगी चार शहीदों की पत्नियों को एफडी की रसीद

Fri, 13 Aug 2021 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

  • आर्म्ड फोर्स संस्थान की ओर से जमा की गई थी सहायता राशि
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ समेत चार पुलिस कर्मियों की पत्नियों को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन-तीन लाख रुपये की टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की रसीद सौंपेंगी। यह सहायता राशि आर्म्ड फोर्स संस्थान की ओर से जमा की गई थी।

विज्ञापन


दो जुलाई 2020 को दहशतगर्द विकास दुबे ने साथियों संग मिलकर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद शासन की ओर से शहीदों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई थी। इसके साथ ही आर्म्ड फोर्स संस्थान की ओर से 10-10 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इसमें से सात-सात लाख रुपये शहीद की पत्नियों के खातों में पहुंच गए थे। तीन-तीन लाख रुपये का फिक्स्ड टर्म डिपॉजिट कराया गया है। 

इसी डिपॉजिट की रसीद देने के लिए शहीदों की पत्नियों को राजभवन बुलाया गया है। पहले चरण में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की पत्नी आशा देवी, तत्कालीन एसओ शिवराजपुर महेश यादव की पत्नी सुमन, दरोगा अनूप सिंह की पत्नी नीतू और नेबूलाल की पत्नी श्यामा देवी को संबंधित डिप्टी एसपी राजभवन लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें