मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एंटी डकैती कोर्ट के न्यायाधीश सुधाकर राय के समक्ष सभी आरोपियों को पेश किया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय की है।
बिकरू कांड के आरोपियों की पेशी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कराई गई। हालांकि, आरोपी पक्ष के अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 16 अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन
बिकरू कांड के 43 आरोपी माती जेल में हैं। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एंटी डकैती कोर्ट के न्यायाधीश सुधाकर राय के समक्ष सभी आरोपियों को पेश किया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय की है।