फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में लूट की अजीबोगरीब वारदात, बाइक सवार लुटेरे दुकान के बाहर रखे पानी का केन लेकर भागे

Fri, 28 Jun 2019 12:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आपने जेवरात और नकदी की लूट की घटनाएं तो बहुत सुनी होंगी लेकिन आज पानी लूट की वारदात के बारे में भी जान लीजिए। यूपी के कानपुर शहर में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसे जानकार पुलिस भी सकते में है। 
विज्ञापन


यह घटना कमला टावर के चटाई मोहाल की है। यहां एक दुकान के आगे बाइक पर दो युवक पहुंचे। उनमें से एक नीचे उतरा और पानी की केन उठाकर बाइक पर लादी और भाग निकला। जिसके बाद महिला दुकानदार फीलखाना थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। फिलहाल पुलिस ने पानी लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

दुकानदार पूनम तिवारी ने बताया कि उनके घर के नीचे जन्मपत्री की दुकान है। गुरुवार दोपहर वह दुकान पर ही थीं। तभी बाहर मेज पर रखे 20 लीटर के केन को बाइक पर आए लुटेरे उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें