फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा मोड़ मिला युवक का क्षत विक्षत शव

विज्ञापन
मृतक योगेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर कटरा गांव के मोड़ के पास गुरुवार भोर पहर क्षत विक्षत हालत में एक युवक का शव सड़क पर मिला। पुलिस ने शव को सीएचसी ले गई। सूचना पर पहुंचे युवक ने भाई के रूप में मृतक की पहचान की। उसने भाई की हत्या करने किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर तालुका गांव निवासी सिपाही शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े भाई योगेंद्र कुमार (30) 18 जून को अपने घर से सूरत में नौकरी करने की बात कह कर घर से निकला थे। गुरुवार सुबह उसका शव रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर तिश्ती के पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन से कुचला मिला। जबकि, शव के पास तीन मोबाइल मिले हैं। मृतक की पत्नी अर्चना व उसकी देवरानी कुसुमकली शव को देखकर बिलख पड़ी। योगेंद्र की मां इंद्रेश देवी, पिता बालकराम, बहन सुषमा देवी का हाल बेहाल हो गया।
शैलेंद्र ने बताया कि एक युवती से उसके प्रेम संबंध थे। युवती का पिता विरोध करता था। प्रेम संबंधों की बात पर कई बार युवती के पिता ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। तिस्ती चौकी इंचार्ज प्रमेश मिश्रा ने बताया कि मामला मार्ग दुर्घटना का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें