फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निर्माणाधीन पुल के पास गड्ढे में गिरे बाइक सवार, एक की मौत एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के मटियामऊ के निर्माणाधीन पुल के पास रविवार देर रात दो बाइक सवार गड्ढे में पड़े मिले। पुलिस दोनों को निकाल कर निजी अस्पताल ले गई। जहां एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज किया जा रहा हैं।
विज्ञापन



मटियामऊ के पास गड्ढे में बाइक समेत दो व्यक्तियों के पड़े होने की जानकारी पर रात 11बजे अकबरपुर पुलिस पहुंची। दोनों को अकबरपुर के निजी अस्पताल लाया गया। दोनों की पहचान आमलिया चांदी मन्नालाल (52), रामजी (45) निवासी अमलिया चांदी थाना अकबरपुर के रूप में हुई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की जानकारी पर परिजन भी आ पहुंचे। घायल रामजी के बेटे आजाद ने बताया कि पिता और मन्नालाल 8.30 पर घर से निकले थे। दोनों लोग रनियां स्थित एक गेस्टहाउस में शादी-समारोह में जा रहे थे। इधर कुछ लोग किसी वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर पुल के पास गड्ढे में गिरने की चर्चा करते रहे। वहीं कुछ लोग घटना को लेकर संदेह जताते रहे। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूचना पर पहले 112 की टीम गई थी। घायल का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें