फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 24 Jan 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। शाहजहांपुर गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे मुगल रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद औरैया के बताशा मंडी निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह सट्टी थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम को वह अपने साथी हमीरपुर के मौदहा निवासी मोहम्मद बसीम (26) के साथ बाइक से दवा लेने भोगनीपुर गए थे। रात करीब 10 बजे वह वापस भट्ठे पर लौट रहे थे।
सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर के नेहरू इंटर काॅलेज के सामने पहुंचने पर राजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने दोनों घायलों को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल बसीम को डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने बसीम को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना में घायल बसीम की मौत की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें