फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पेड़ की डाल गिरने से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 20 Aug 2022 10:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

घाटमपुर-गजनेर मार्ग पर भदौली गांव के पास बाइक सवारों पर पीपल के पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पतारा के घाटमपुर-गजनेर मार्ग पर भदौली गांव के पास शनिवार को पीपल के पेड़ की डाल टूटकर बाइक सवारों पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार बर्तन व्यापारी की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में बाइक सवार का हेलमेट भी टूट गया।

विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनिया बाजार निवासी गौरव गुप्ता बर्तन का व्यापार करते थे। शनिवार को वह अपने साथी अंकित के साथ बाइक से नंदना गांव की ओर आ रहे थे। भदौली गांव के पास पहुंचते ही पीपल के पेड़ की सूखी डाल बाइक सवारों पर गिर गई। डाल के नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घाटमपुर सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल अंकित को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। नंदना चौकी प्रभारी मोहम्मत आरिफ ने बताया कि गौरव के सिर पर डाल गिरने से उसका हेलमेट भी टूट गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें