फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात के जैनपुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर गांव के पास कानपुर झांसी हाईवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

कानपुर के नेहरू नगर बजरिया निवासी चंद्रशेखर बुधवार को पत्नी पूजा के साथ बाइक से हमीरपुर के अतरौली जा रहे थे। जैनपुर में जामा फैक्टरी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चंद्रशेखर (37) व उनकी पत्नी पूजा (35) गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने गंभीर घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर मयंक मिश्रा ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर चंद्रशेखर के पिता दयादीन जैनपुर चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर नगर निगम से जुड़ी संस्था में काम करते थे। उसके चार छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद रिश्तेदार राजू व संदीप ने बताया कि चंद्रशेखर मूलरूप से अतरौली हमीरपुर के निवासी थे। दंपती राशन लेने गांव जा रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। जैनपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जाएगी।

जिला अस्पताल में मौजूद मृतक दंपत्ति के परिजन। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें