फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती व युवती की मौत, नहीं लगाए थे हेलमेट

विज्ञापन
मूसानगर में दंपती की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। मुगलरोड पर सरायं गांव के पास शनिवार को डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती और रिश्तेदार युवती सड़क पर गिर गए। इस दौरान डंपर तीनों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

कानपुर नगर की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी बराती पाल (45) पत्नी रानी पाल (42) के साथ बाइक से भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊखास गांव में बहनोई के घर बरात में आए थे। शनिवार को पालपुर गांव जाते समय उनके साथ ही चौबेपुर निवासी रामप्रताप की पुत्री रितिका पाल भी बाइक पर बैठ गई।
सरायं गांव के पास घाटमपुर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बराती समेत तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं रितिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. मनोज कुमार ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, जिला अस्पताल से युवती को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। भांजे मनोज ने बताया कि उसके मामा बराती व मामी रानी विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ रितिका भी बाइक पर बैठी थी।
मुगलरोड पर हुए हादसे में मामा-मामी व रितिका की मौत हो गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना हरदुआ ऐमा निवासी रिश्तेदार राहुल ने दी थी। इसके आधार पर दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें