फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, कानपुर में हुए दो हादसों में गई दो अन्य की जान

Sat, 27 Mar 2021 07:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में चकेरी मोड़ हाईवे पर शनिवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं चकेरी क्षेत्र में ही हुए दो अन्य हादसों में दो और लोगों की जान चली गई। प्रतापगढ़ के पड़री जबर निवासी ट्रक चालक बृजेश यादव (43) का बेटा अरुण यादव (21) रूमा में किराये पर रहकर प्लंबरिंग का काम करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को बृजेश अपने बेटे को लेने शहर आए थे। शनिवार तड़के दोनों बाइक से घर जा रहे थे। चकेरी मोड़ हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिता-पुत्र को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां दोनों की मौत हो गई। वहीं जाजमऊ ताड़बगिया निवासी मजदूर रामबाबू ने बताया कि उसकी पत्नी शांति देवी (45) और बेटा धर्मेंद्र (17) दोनों वाजिदपुर स्थित एक टेनरी में काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों काम पर जा रहे थे। जाजमऊ दरगाह शरीफ के पास बैक हो रहे ट्रक ने पत्नी को कुचल दिया।
विज्ञापन


लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। तीसरी घटना में सचेंडी निवासी राममिस्त्री आकाश (20) की मौत हो गई। शनिवार सुबह वह चकेरी के टटियन झनाका में रहने वाली मौसी गीता के घर जा रहा था। कोयला नगर फ्लाईओवर पर आगे चल रहे ट्रक में उसकी बाइक जा घुसी। पुलिस उसे कांशीराम अस्पताल ले गई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें