Etawah News: नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार सैफई पहुंचे माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा जनता की नहीं पूंजीपतियों की सरकार है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सरकार गरीबों के उपयोग में आने वाली नजूल की जमीन को पूंजीपतियों को देना चाहती है। यह आरोप शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पत्रकारों से बात करते हुए लगाए। शुक्रवार दोपहर माता प्रसाद पाण्डेय सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने मेला मैदान में नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा नेता जी ने दबे कुचलो के लिए लड़ाई लड़ी है। उनके उत्थान के लिए काम किया है। मुलायम सिंह अगड़े, पिछड़े सभी के नेता रहे हैं। हम अगड़े हैं उनके साथ रहे, पिछड़े भी उनके साथ रहे। भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह जनता की नहीं पूंजीपतियों की सरकार है।