फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, अखिलेश बोले- सरकार इटावा सफारी की कर रही अनदेखी

Wed, 31 Jul 2024 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

अखिलेश यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इटावा सफारी की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
इटावा सफारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफारी पार्क का मुद्दा 30 जुलाई को कन्नौज सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने में उठाया। उन्होंने कहा कि इटावा का एशियाटिक लायन सफारी सपा का प्रोजेक्ट होने की वजह से भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार उसकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि इटावा में देश की सबसे अच्छी एशियाटिक लायन सफारी समाजवादी सरकार की मेहनत का परिणाम है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि एशियाटिक लॉयन की ब्रीडिंग यहां शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकारें इसे भेदभावपूर्ण तरीके से लागू नहीं कर रही है। बोले कि इटावा सफारी पार्क की स्थापना 2012 में समाजवादी सरकार ने की थी और इसमें 350 हेक्टेयर का क्षेत्र शामिल किया गया था। हालांकि, सफारी प्रबंधन ने केंद्रीय जू अथॉरिटी के नियमों की अनदेखी करते हुए दो कोर जोन बना दिए हैं। इससे पर्यटकों को शेरों का पूरा आनंद नहीं मिल पा रहा है। सपा प्रमुख ने एक शेर पढ़ते हुए कहा- बुनियाद को नकार का जो इमारतें उठाई गई, हम भी देखते हैं वो किस मंजिल तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें