यूपी में फर्रुखाबाद जिले के दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां सपा के पूर्व सांसद को बैंक से करीब 60 लाख का फायदा पहुंचाया गया है। गोपनीय जांच में इस घालमेल की बात सामने आयी है।
बैंक में हुए इस घोटाले की रिपोर्ट महाप्रबंधक की ओर से शासन को भेजी जाएगी। कई बिंदुअों पर इस मामले में जांच चल रही है। इस संबंध में सोमवार को बैंक प्रबंधक मनमोहन कटियार ने एक रिपोर्ट महाप्रबंधक को दी।