तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
घायल बस यात्रियों ने बताया कि चालक कानपुर से चलते ही काफी तेज गति से बस चला रहा था। रास्ते में कई बार वह दूसरे वाहनों से भिड़ते बचा। इस पर कई यात्रियों ने रफ्तार नियंत्रित रखने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। हादसे के बाद कानपुर के रावतपुर निवासी चालक दिनेश ड्राइविंग सीट व स्टीयरिंग के बीच में फंस गया। पुलिस ने नाले में उतरकर उसे निकालने की कोशिश की। बस की बॉडी तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल से उसे भी कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर आजाद नगर डिपो के कर्मी कमलेश कुमार ने शनिवार दोपहर अचलगंज थाने में घटना की तहरीर दी है। बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।