यूपी के हरदोई जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रताप नगर कलाम बगिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर सीतापुर हरदोई मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कालाआम बगिया के पास पिकअप की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक इजहार (35) निवासी ग्राम भौरियाखेड़ा, उस पर सवार कल्लू (50) निवासी ग्राम अकोहरीपुरवा व सोनी (32) निवासी ग्राम इकरी कोतवाली बेनीगंज की मौत हो गई। हादसे में पिकअप सवार चार बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। पिकअप सवार सभी लोग इटौली गांव निवासी रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे थे।