फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: एक माह पहले ही रची थी पीएम की कानपुर रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश, सीएम का कार्यक्रम भी था निशाने पर

Thu, 30 Dec 2021 12:55 PM IST
शिखा पांडेय सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन पर सपा नेताओं ने बवाल करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार इस साजिश को सपा नेताओं द्वारा रचा गया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेताओं ने हिंसा भड़काने की साजिश करीब एक महीने पहले रची थी। इसके पहले वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी इसी तरह से घटना को अंजाम देकर बवाल कराने के फिराक में थे लेकिन तब वह नाकाम रहे थे।
विज्ञापन


इस बार साजिशन नाटकीय घटनाक्रम तो कर लिया लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। करीब एक महीने पहले तय हो गया था कि 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री का कानपुर दौरा होगा। मेट्रो के उद्घाटन व निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर कार्यक्रम भी प्रस्तावित था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि जब प्रधानमंत्री का दौरा कानपुर के लिए प्रस्तावित हुआ था तब से ये सभी मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। मकसद था कि बवाल हो जाए। जिससे भाजपा की छवि प्रभावित हो। 
विज्ञापन
Trending Videos

सीएम का कार्यक्रम भी निशाने पर था
मुख्यमंत्री पिछले एक महीने में दो बार कानपुर आकर कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उस समय भी उनके आगमन पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि वह कार्यक्रम भी आरोपियों के निशाने पर था।

उस दौरान भी वह इस तरह की हरकत कर बवाल कराने के लिए लोगों को उकसाने के प्रयास में थे। मगर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने की वजह से ऐसा कुछ नहीं कर सके। मगर इस बार वह कार्यक्रम स्थल से करीब दो किमी दूर जाकर नाटकीय घटना की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

इसलिए बेहद गंभीर है मामला 
मामले का शासन ने भी संज्ञान लिया है। लगातार निगरानी जारी है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम देकर हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया उससे बड़ी वारदात हो सकती थी। गनीमत रही कि दूसरे पक्ष से इस पर प्रतिक्रिया नहीं की गई। समय रहते पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें