फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगनीपुर पुल की डीपीआर शासन को भेजी, जल्द स्वीकृति की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर के पास कानपुर-झांसी रेल लाइन की क्रॉसिंग बंद होने पर लंबा जाम लग जाता है। इससे निजात दिलवाने के लिए टू लेन पुल बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता ने जांच के बाद पुल की डीपीआर शासन को भेज दी है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इससे 10 हजार से ज्यादा लोगों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

भोगनीपुर हदधरपुर के पास निकली कानपुर-झांसी रेलवे लाइन में दिनभर ट्रेनों का आवागमन रहता है। एक बार क्रॉसिंग बंद हुई तो घाटमपुर से भोगनीपुर और इटावा से औरेया जाने वाले वाहनों की तीन से चार किमी तक लाइन लग जाती है। भीषण जाम लगने से दुकानदार व आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। जाम में सबसे ज्यादा मालवाहक वाहन होते हैं।
ऐसे में समय पर माल तय स्थान पर नहीं पहुंच पाता और ईधन की भी बर्बादी होती है। इस लिहाज से यहां पर पुल बनना बेहद जरूरी है। इसके लिए कई वर्षों से चल रही प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ी है। सप्ताह भर पहले सेतु निगम के निदेशक की ओर से डीपीआर की फाइल पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता को भेजी थी।
विज्ञापन

वहां से अभियंता की टीम ने जांच की और डीपीआर को शासन में भेज दिया है। उम्मीद है की नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली वित्त कमेटी की बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी। पुल के बनने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
भोगनीपुर के पास क्रॉसिंग बंद होने पर भीषण जाम लगता है। इसे खत्म करने के लिए पुल बनना बेहद जरूरी है। इसकी डीपीआर पीडब्ल्यूडी की ओर से शासन को भेज दी गई है। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - केएन ओझा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें