फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन जारी होने के बाद भी दुरुस्त नहीं हो रहा भोगनीपुर-बिल्हौर मार्ग, 20 हजार से ज्यादा वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
बदहाल रसूलाबाद-झींझक मार्ग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर-बिल्हौर टू लेन स्टेट हाईवे की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सड़क निर्माण के लिए धन आवंटित होने के बाद भी अभी तक काम नहीं शुरू हो पाया है। इससे प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भोगनीपुर, झींझक, विषधन से बिल्हौर की ओर जाने वाले 20 किमी के रास्ते को शासन की ओर से स्टेट हाईवे का दर्जा दिया गया है। इससे कन्नौज, फर्रुखाबाद, तिर्वा, बेला, औरैया, झींझक, असालतगंज, ककवन, बिल्हौर सहित कई गांव के लोगों का आवागमन है।
यह स्टेट हाईवे रसूलाबाद से जीटी रोड को भी जोड़ता है। जिससे रसूलाबाद से लोग सीधे कानपुर नगर, उन्नाव, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ सहित कई जनपदों की ओर जाते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन ज्यादा होने की वजह से सड़क कई जगह से खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता केसी वर्मा की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिस पर 14 दिसंबर को छह करोड़ रुपये भी स्वीकृति हो गए थे। वहीं, शासन से पहली किस्त के रूप में 60.58 लाख रुपये भी जारी हो गए थे।
दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक इस सड़क पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इस वजह से सड़क में बजरी फैलती जा रही है। कई बार वाहन सवार यहां फिसल कर गिर भी चुके हैं। रसूलाबाद के व्यापारी अनुज, रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि जर्जर मार्ग पर वाहनों के चलने से काफी धूल उड़ती है। इस वजह से दुकान के अंदर बैठना तक मुश्किल हो जाता है।
विधानसभा चुनाव में सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी होने की वजह से स्टेट हाईवे के नवीनीकरण के काम के लिए टेंडर नहीं हो पाया है। आचार संहिता हटते की काम शुरू हो जाएंगे। - विजय कनौजिया, अधीक्षक अभियंता, कानपुर क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें