भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव ने गोस्वामी तुलसीदास व रामचरितमानस को लेकर अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना है। हालांकि अमर उजाला किसी प्रकार की वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
मुस्करा कस्बे में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक भाई चारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव ने गोस्वामी तुलसीदास पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने रामचरितमानस को घर से बाहर करने की बात कही। साथ ही आरएसएस को खत्म करने की भी धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में किसी भी संगठन द्सारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।