फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद बोले: मैं जिंदा रहा तो पांच साल में किसी गरीब को हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा

Sun, 25 Aug 2024 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बीरपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर बहन-बेटियों को छेड़ने वाले आराम की नींद सोए तो ऐसी सरकार नहीं चाहिए।
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर घाटमपुर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से हमीरपुर जाते समय भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर घाटमपुर के बीरपुर स्थित अम्बेडकर मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां पर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान यहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद को माला पहनाकर स्वागत किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अगर जिंदा रहा तो आने वाले पांच सालों में किसी भी गरीब को हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बहन-बेटियों को छेड़ने वाले आराम की नींद सोए तो ऐसी सरकार नहीं चाहिए। मेरे होते हुए ऐसा कभी नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने लोगों से कहा कि आज कुछ जरूरी काम है। अगली बार जब वह इस तरफ से भ्रमण पर निकलेंगे तो रात्रि विश्राम करेंगे। कहा कि युवाओं को रोजगार और महिलाओं को घर पर रोजगार दिलाने का काम करेंगे। इसके बाद वह हमीरपुर के लिए निकल गए। इस दौरान वह लगभग दस मिनट यहां पर रुके। इस दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता नीले झंडे लिए मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें