फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: भारतीय किसान यूनियन का ट्रैक्टर मार्च, कलेक्ट्रेट तक हुआ प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 26 Jan 2023 11:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

किसान नेताओं का कहना था कि सरकार किसानों को बेवजह परेशान कर रही है। किसान अपनी मांग मनवाने को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय किसान यूनियन (टिकैट गुट) ने हजारों किसानों के साथ गल्ला मंडी से लेकर कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस दौरान 100 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसानों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर मार्च में देशभक्ति गीतों और किसान जिंदाबाद नारे सुनाई देते रहे। किसानों ने सरकार की कई नीतियों पर अपत्ति भी प्रकट की। इस दौरान किसानों ने सरकार के किसान बिल समेत कई मामलों में विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर ले जाने को लेकर किसानों की पुलिस से जद्दोजहद भी हुई। इसके बाद किसानों की परिसर के अंदर पैदल एंट्री हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने अपने विचार भी रखे। एसडीएम सदर राजबहादुर को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन

वहीं, किसान नेताओं का कहना था कि सरकार किसानों को बेवजह परेशान कर रही है। सरकार एक तरह से किसानों का इम्तिहान लेना चाह रही है, लेकिन किसान अपनी मांग मनवाने को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

28 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना
बता दें कि राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को जहां यूपी के 14 जिलों से किसान जिंद में पहुंचेंगे, तो वहीं देशभर में किसान सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को मुजफ्फरनगर जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में किसानों का धरना शुरू होगा।
विज्ञापन

इस धरने में गन्ने का भुगतान, बिजली के दाम, आवारा पशुओं की समस्या और जमीन अधिग्रहण सहित कई मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जितनी जल्दी उनकी मांगों को पूरा करेगा उतना जल्दी ही ये धरना समाप्त होगा, नहीं तो ये चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें