फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: 21 को कानपुर से गुजरेगी राहुल गांधी की यात्रा, पदाधिकारियों ने किया रूट का निरीक्षण

Sun, 11 Feb 2024 09:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को कानपुर से गुजरेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं की टीम ने यात्रा के रूट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को महानगर से गुजरेगी। वह सुबह लखनऊ होते हुए सुबह आठ बजे उन्नाव होकर 10.30 बजे घंटाघर पहुंचेंगे। जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन

इस बीच सबसे पहले झाड़ी बाबा पड़ाव पर कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी स्वागत करेंगे। इसके बाद मंजूश्री टॉकीज होते हुए वह कालपी रोड होकर कानपुर देहात के लिए निकल जाएंगे। देहात के माती में उनका पड़ाव होगा, जहां पर वह अपने पार्टी व अन्य लोगों के साथ भोजन करेंगे।
इसके बाद यात्रा आगे निकल जाएगी। इस बीच राहुल गांधी की यात्रा का रूट तय करने और अन्य व्यवस्थाएं देखने के लिए शनिवार को उनकी टीम के सदस्य सुशांत यहां पहुंचे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु, उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, आलोक मिश्रा सहित कई पदाधिकारियों से मुलाकात कर पूरी यात्रा को लेकर चर्चा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें