फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 11 Feb 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांदा जिले में आठ महीने से पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर प्राइवेट ड्राइवर ने शराब के नशे में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में दिखाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सट्टन चौराहा अलीगंज निवासी वाहिद (25) ने शुक्रवार की रात शराब के नशे में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई कासिम ने बताया कि वाहिद शराब के नशे का आदी था।
विज्ञापन


शराब पीने से आजिज उसकी पत्नी सबा बच्चों के साथ आठ महीना पहले गाजियाबाद चली गई थी। तब से वह नहीं आ रही थी। इससे वाहिद और ज्यादा शराब पीने लगा था। इसी के चलते उसने जहर खा लिया। पांच भाइयों में सबसे छोटा था। प्राइवेट में गाड़ी चलाता था। घर में मां सितारा बेगम हैं। घटना के संबंध में शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि मृतक शराब का लती था। नशे में उसने जहर खाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें