फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाकियू ने खून से मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, लिखा- अपने चरम पर है भ्रष्टाचार, दलालों का है बोलबाला

Wed, 01 Mar 2023 08:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

घाटमपुर तहसील परिसर में भाकियू के प्रदर्शन का नौवां दिन था। यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि किसानों को अधिकारियों से अपनी समस्या बताने के लिए दलालों को पहले अपनी बात बतानी पड़ती है।
विज्ञापन
भाकियू भानू द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर तहसील परिसर में चल रहा भाकियू भानू का धरना प्रदर्शन के नौवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी। आरोप लगाया कि तहसील के अधिकारियों ने अपने दलाल लगा रहे हैं।

विज्ञापन

इससे भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी का आरोप है कि तहसील में किसानों को अधिकारियों से अपनी समस्या बताने के लिए दलालों से मिलना पड़ता है। यहां तैनात लेखपालों के पास अपने-अपने दलाल हैं।
यहां समस्या लेकर आने वाले किसानों को मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करते हैं। तहसील के कर्मचारी किसानों की बात नहीं सुनते हैं। दलाल किसानों की बात अधिकारियों को बताते हैं। धरने पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजा सिंह, जगदीश समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें