फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी में बेहतर प्लेसमेंट, 83 फीसदी छात्रों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में प्लेसमेंट काफी बेहतर रहा हे। इस बार 83 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली। पिछले साल की तुलना में न केवल बेहतर प्लेसमेंट हुए बल्कि आने वाली कंपनियों की संख्या भी अधिक रही।
विज्ञापन


संस्थान के आंकड़ों के अनुसार इस साल कुल 1,562 पंजीकृत छात्रों में से 1,295 छात्रों का चयन हुआ। बीटेक, बीएस, डबल मेजर और ड्यूल डिग्री में 85 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली, जबकि एमटेक, एमएससी, एमबीए, एमडेस और पीएचडी के 79 फीसदी छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। सत्र में 400 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 254 प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (पीपीओ) दिए गए। इंटर्नशिप में भी 638 ऑफर्स आए, जिनमें से 598 छात्रों ने स्वीकार किए। इस साल छात्रों को 32 इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं।

कोर्स के आधार पर तुलना करें तो डबल मेजर (97 फीसदी) और एमडेस (94 फीसदी) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं ड्यूल डिग्री (93 फीसदी) और एमएससी (84 फीसदी) भी मजबूत स्थिति में रही। एमटेक (76फीसदी) और एमबीए (81 फीसदी) में अपेक्षाकृत कम प्लेसमेंट दर्ज हुआ।
विज्ञापन


केमिकल और कंप्यूटर साइंस विभागों में 100 और 99 फीसदी तक प्लेसमेंट रिकार्ड हुआ। इलेक्ट्रिकल (94 फीसदी), मैकेनिकल (88 फीसदी) और मैथ्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (88 फीसदी) ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया। एसपीएएसई (33 फीसदी), एसईई (33 फीसदी) और एमएसपी (14 फीसदी) जैसे विभागों में प्लेसमेंट कम रहा।

संस्थान का प्लेसमेंट सत्र 2025-26 काफी संतुलित और सकारात्मक है। पाठ्यक्रम और विभागों के बीच अंतर यह संकेत देता है कि भविष्य में स्किल-आधारित सुधार और इंडस्ट्री-अलाइनमेंट पर और ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

- प्रो. मणींद्र अग्रवाल, निदेशक आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें