फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फेरों के पहले दुल्हन परिजनों संग जेवर लेकर फरार, बराती ने रोका तो भाइयों ने उठाकर पटका, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 21 Jun 2024 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र में फेरों से पहले एक दुल्हन अपने परिवार संग जेवर लेकर फरार हो गई। वर पक्ष ने वधू पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दिव्यांग दूल्हा अजब सिंह और दिव्यांग दुल्हन खुशबू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के पारा प्रतापपुर गांव में दुल्हन फेरों के पहले ही चढ़ाव के जेवर लेकर अपने परिजनों संग फरार हो गई। दुल्हन व परिजनों को भागते देख एक बाराती ने पीछा किया, तो दुल्हन के भाइयों ने बाराती को उठाकर पटक दिया।

विज्ञापन

घटना से मायूस वर पक्ष ने रात में 112 नंबर पर सूचना दी और घटना की तहरीर बिठूर थाने में दी। इसके बाद बरात बिना दूल्हन के वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बड़ीमन की कला हमीरपुर निवासी भूरा की पत्नी की मौत काफी साल पहले हो गई थी।
इसके बाद से वह दो बेटियों खुशबू और मधु के साथ पारा प्रतापपुर बिठूर निवासी अपने जीजा छोटे गौतम के यहां करीब पांच साल से रह रहा था। भूरा के जीजा छोटे ने एक आंख से दिव्यांग खुशबू की शादी विक्रम आलीपुर थाना भोगांव मैनपुरी निवासी मिहीलाल गौतम के कैफे संचालक एक आंख से दिव्यांग बेटे अजब सिंह गौतम से पक्की की थी।

विज्ञापन

करीब सवा लाख रुपये के गहने वधू पक्ष को दिए
20 जून को अजब सिंह बरात लेकर आया। दुल्हन के पिता ने अगवानी के बाद वर पक्ष का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद आधी रात के बाद वधू पक्ष ने दुल्हन को सजाने के लिए चढ़ावे के गहने मांगे। इस पर दूल्हे के पिता मिहीलाल ने करीब सवा लाख रुपये के गहने वधू पक्ष को दे दिए।

बराती ने दुल्हन को खेतों के रास्ते जाते हुए देखा
जब फेरों की बारी आई, तो पता चला दुल्हन अपने पिता तीन भाइयों और भाभी के साथ फरार हो गई है। इस पर लड़की के फूफा और दूल्हे पक्ष के लोग गांव और गांव के बाहर खेतों में दुल्हन को तलाशने लगे। इसी बीच एक बराती छोटेलाल ने दुल्हन को खेतों के रास्ते जाते हुए देखा।

वर पक्ष ने वधू पक्ष के खिलाफ थाने में दी तहरीर
इस पर उसने रोकने की कोशिश की, तो दुल्हन के भाइयों ने उसे खेत में ही उठाकर पटक दिया और भाग निकले। दूल्हे के पिता मिहीलाल ने रात में 112 नंबर पर सूचना दी। रात में मौके पर पहुंचे टिकरा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार बैसला ने पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल वर पक्ष ने वधू पक्ष के खिलाफ बिठूर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामले को सुलझाने का प्रयास जारी
वहीं, मामले में थाना प्रभारी बिठूर इंस्पेक्टर जितेंद सिंह ने बताया तहरीर मिली है। अभी तक की जांच में पता चला है कि दुल्हन ने दूल्हे की एक आंख खराब होने की बात छुपाने पर शादी करने से मना कर दिया था और गुस्से में परिजनों के साथ चढ़ावे के जेवर लेकर कही चली गई है। वर और वधू पक्ष से बात करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें