कानपुर में रह रहे सोरों (कासगंज) के साहित्यकार दंपती की ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से कानपुर में मौत हो गई। मूलरूप से सोरों में रहने वाले साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण शर्मा कासगंज के कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष थे।
भतीजे नंद किशोर ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. रामकृष्ण पत्नी डॉ. विमलेश शर्मा के साथ कानपुर के तेजाब मिल कैंपस में रहते थे। डॉ. विमलेश कानपुर नगर पालिका डिग्री कॉलेज में हिंदी की एसोसिएट प्रोफेसर थीं। यहां रह रही भतीजी मीनू ने बताया कि 10 दिन पहले दोनों का टीकाकरण हुआ था।