फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालिका हत्याकांड: पुलिस ने मां और बेटी के बीच हुए एग्रीमेंट को किया बरामद, करीबी पर गहराया शक

Tue, 21 Dec 2021 11:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड का कुछ न कुछ कनेक्शन इस दस्तावेज से है। एक-दो करीबियों पर पुलिस का शक गहराया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यूटी पार्लर संचालिका हत्याकांड का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस की शक की सुई मृतका के करीबियों के आसपास ही घूम रही है। इस बीच पुलिस को उसके घर से बरामद अधजले दस्तावेजों में मां के मकान का एग्रीमेंट भी मिला है।
विज्ञापन


इसे पुलिस ने जांच में शामिल किया है। नौबस्ता अर्रा निवासी लक्ष्मी देवी ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। दो नवंबर को दिनदहाड़े घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी गई थी। एक कमरे में आग लगा दी थी। पुलिस ने तमाम अधजले कागज कब्जे में लिए थे। इसमें एक एग्रीमेंट भी था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह एग्रीमेंट लक्ष्मी देवी ने अपनी मां से किया था। इसमें मां का मकान बेचने का करार किया गया था। मतलब पहले जो तथ्य सामने आया था कि लक्ष्मी ने कर्ज लेकर अपने भाई की जमानत कराई है। इसके एवज में वह मकान बेचकर कर्ज चुकाना चाहती थी। वह तथ्य सही साबित हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड का कुछ न कुछ कनेक्शन इस दस्तावेज से है। एक-दो करीबियों पर पुलिस का शक गहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें