फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दहेज के लिए पत्नी को पीटा, तीन तलाक देकर घर से भगाया, पति समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 01:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दहेज की पांच लाख रुपये व बाइक न मिलने पर युवक ने पत्नी को पीटने के बाद तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने बजरिया थाने में पति समेत 10 अन्य ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्नाव के नबीनगर निवासी मोहम्मद सईद ने बेटी साहेबा फातिमा का विवाह कर्नलगंज के मोहम्मद वकार से चार साल पहले हुआ था।
विज्ञापन


साहेबा ने बताया कि ससुराल वाले शादी के बाद से बाइक व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आए दिन प्रताड़ित करने थे। आरोप है ससुराल वालों के उकसाने पर पति वकार ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पति ने तलाक देने की धमकी दी तो उसने 27 नवंबर को आईजीआरएस पर शिकायत थी। पुलिस की मध्यस्थता पर वकार मान गया था। कुछ समय बाद पति दोबारा मारपीट करने लगे और तीन तलाक देकर उसे भगा दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें