प्ले स्टोर पर आसानी से यह ऐप उपलब्ध है। साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्रा ने बताया कि जब किसी मोबाइल को दूसरे से कनेक्ट करना होता है तो इस ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। जिस दो मोबाइल को कनेक्ट करना होता है, उनमें यह ऐप डाउनलोड करना होगा। दोनों का कोड स्क्रीन पर एक आईडी के तौर पर लिखा होता है। ये कोड साझा करने के बाद दोनों एक दूसरे के मोबाइल को एक्सेस (ऑपरेट) कर सकते हैं।
एक्सपर्ट की सलाह
साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे ने बताया कि इस तरह का ऐप अगर डाउनलोड किया है तो उसकी आईडी (कोड) किसी से भी साझा न करें।