फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पाइप लाइन मरम्मत से बैराज प्लांट बंद, 40 मोहल्लों में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कंपनीबाग मार्ग पर जीआरपी फीडरमेन पाइपलाइन का लीकेज ठीक करने के लिए जल निगम ने बुधवार सुबह बैराज प्लांट बंद कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। दो दिन के शटडाउन के चलते उत्तर और दक्षिण क्षेत्र के करीब 40 मोहल्लों में जलापूर्ति ठप हो गई। रावतपुर, सर्वोदयनगर, काकादेव, गीतानगर, विजयनगर, शास्त्रीनगर, जूही, फजलगंज, दादानगर और बर्रा समेत कई इलाकों के लोग पानी के लिए परेशान रहे। जेएनएनयूआरएम योजना के तहत रावतपुर तिराहे से कंपनीबाग मार्ग तक बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज मिला था।
विज्ञापन


इससे मेट्रो का सड़क निर्माण कार्य भी रुका हुआ है। त्योहार से पहले पानी न मिलने पर लोग सबमर्सिबल पंप और वाटर एटीएम का सहारा लेते दिखे। जलकल विभाग ने जूही, राखी मंडी और बौद्धनगर समेत कई क्षेत्रों में टैंकर भेजे। अवर अभियंता अनुराग सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास है। पानी के टैंकर के लिए हेल्पलाइन नंबर 9235553826 और 9235553827 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें