इटावा। आज से एक और त्योहार स्पेशल ट्रेन बरहनी से बांद्रा टर्मिनल के बीच चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन नौ अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन में नौ स्लीपर व नौ सामान्य के साथ दो एसएलआर कोच होंगे।
यह स्पेशल ट्रेन आज गुरुवार को रात साढ़े नौ बजे से सिद्धार्थनगर के बरहनी स्टेशन से चलेगी और शनिवार सुबह साढ़े छह बजे बांद्रा टर्मिनल पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे बांद्रा टर्मिनल से चलकर रविवार को रात सवा दस बजे बरहनी स्टेशन पर पहुंचेगी। बांद्रा जाते समय यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 7:33 बजे इटावा स्टेशन पहुंचेगी। जबकि वापसी में ट्रेन रविवार सुबह 10:38 बजे इटावा स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम के रास्ते जाएगी।