फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bar Association: 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव कल, 6098 मतदाता तय करेंगे 89 प्रत्याशियों का भविष्य

Mon, 21 Aug 2023 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एल्डर्स कमेटी चेयरमैन धर्मवीर सिंह गौर ने बताया कि एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों को क्यूआर कोड स्कैनिंग का काम देखने के लिए नियुक्त किया गया है। इन दोनों छात्रों की रामनाथ सेठ हॉल में ट्रेनिंग भी कराई गई थी।
विज्ञापन
Bar Association Election: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव 22 अगस्त को डीएवी डिग्री कॉलेज में होना है। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। 6098 मतदान इनके भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैलेट पेपर छप चुके हैं। मतदान स्थल पर बैरिकेडिंग व सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी ने रविवार को मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। प्रत्याशियों को आचार संहिता पालन के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मतदान के दिन डीएवी डिग्री कॉलेज से कचहरी तक की रोड पर कोई भी प्रत्याशी अपना टेंट नहीं लगा सकेगा। धूप से बचने के लिए एल्डर्स कमेटी की ओर से ही एक विशेष टेंट लगाया जाएगा।
यहां सभी प्रत्याशी सामूहिक रूप से खड़े होकर अपना प्रचार कर सकेंगे। पूरे क्षेत्र को रेड जोन एरिया घोषित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए डीएवी तिराहे पर स्थित एनसीसी बटालियन के ग्राउंड पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां से मतदान स्थल पर होने वाली हर एक गतिविधि पर पुलिसकर्मी निगाह रखेंगे।

विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन के लिए कचहरी में जुलूस उठाने की घोषणा
वहीं, प्रत्याशियों का प्रचार भी चरम पर है। रविवार को कचहरी में अवकाश के चलते शहर में जगह-जगह बैठकों व घर-घर जनसंपर्क का दौर चलता रहा। सोमवार को कुछ प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के लिए कचहरी में जुलूस उठाने की घोषणा भी की है। कचहरी व डीएवी कॉलेज के आसपास की सड़कों पर बड़ी-बड़ी होर्डिंग-बैनर टंगे हैं।

80 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे चुनाव पर नजर
  • 1200 पुलिस कर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात।
  • 01 ड्रोन कैमरा भी करता रहेगा मॉनीटरिंग।
  • 38 सेवानिवृत्त सैनिक बूथों पर रहेंगे तैनात।
  • 02 छात्र क्यूआर कोड स्कैनिंग का काम देखेंगे।

इंजीनियरिंग छात्रों की कराई ट्रेनिंग
एल्डर्स कमेटी चेयरमैन धर्मवीर सिंह गौर ने बताया कि एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों को क्यूआर कोड स्कैनिंग का काम देखने के लिए नियुक्त किया गया है। इन दोनों छात्रों की रामनाथ सेठ हॉल में ट्रेनिंग भी कराई गई थी। बिना क्यूआर कोड पर्ची व सीओपी कार्ड के कोई मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

आचार संहिता नहीं मानी, तो रुकेगा परिणाम
एल्डर्स कमेटी ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है कि अगर प्रत्याशियों ने जुलूस, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग व भोज-भंडारे पर रोक नहीं लगाई और आचार संहिता का उल्लंघन जारी रखा तो उनकी प्रत्याशिता रद की जा सकती है या उनके परिणाम जारी करने पर भी रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें