फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: गैंगस्टर नसीम की 90 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, सिंडीकेट बनाकर खेलता था जमीनों का खेल

Mon, 21 Aug 2023 08:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Unnao News: सीओ बीघापुर माया राय ने बताया कि डुग्गी-डुग्गी पिटवाते हुए घर और होटल के मुख्य गेट को सील कर दिया गया है। साथ ही जब्त करने का नोटिस बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
जाजमऊ अखलाख नगर स्थित गैंगस्टर के घर पर होती कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अखलाख नगर निवासी गैंगस्टर नसीम अहमद की 90.13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति रविवार को जब्त करने की कार्रवाई की गई। जब्त की गई संपत्ति में होटल व घर शामिल है। उन्नाव की डीएम अपूर्वा दुबे के निर्देश पर सीओ सिटी व तहसीलदार सदर के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने घर व होटल को सील कर नोटिस बोर्ड लगा दिया है। तहसीलदार सदर जितेंद्र सिंह ने बताया कि गैंगस्टर नसीम अहमद निवासी अखलाख नगर जाजमऊ लोगों के साथ धोखाधड़ी कर अवैध रूप से जमीनों को खरीदने व बेचने का कार्य करता था। नसीम के खिलाफ भूमाफिया एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
रविवार को डीएम के निर्देश पर नसीम अहमद द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई अचल संपत्ति को जब्त की गई। उन्होंने बताया कि जब्त की गई संपत्ति की कीमत सर्किल रेट के अनुसार लगभग 90 करोड़ 13 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है। इसमें गैंगस्टर का होटल व घर दोनों शामिल है।

विज्ञापन

सिंडीकेट बनाकर खेलता था जमीनों का खेल,
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ अखलाखनगर निवासी गैंगस्टर व भूमाफिया नसीम अहमद किसी समय एक क्लीनिक में कंपाउडर था। बाद में अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखने लगा। अवैध ढंग से जमीनों की अवैध खरीद फरोख्त से दस साल के अंदर उसने अकूत संपत्ति अर्जित की है।

भतीजे और भाई के साथ जेल में है बंद
वह सिंडीकेट बनाकर जमीनों का खेल गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ सहित अन्य इलाकों में करता रहा। इस धंधे में उसके परिवार के साथ नाते रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल है। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद नसीम उसके भाई बिलाल व भतीजे को जेल भेजा गया था। चौथा नसीम का रिश्तेदार रमजानी अभी भी पकड़ से बाहर है।

परिवार और रिश्तेदारों को कर रखा है शामिल
नसीम अहमद ने 10 वर्षों में सदर तहसील के कटरी पीपरखेड़ा समेत अन्य ग्राम पंचायतों की सरकारी जमीनों पर कब्जा कर प्लाटिंग कर करोड़ों की अवैध संपत्ति बनाई है। नसीम अहमद ने अपने भाई बिलाल अहमद व भतीजे फैज अहमद के अलावा अपने अन्य रिश्तेदारों को शामिल करने के साथ ही खास दोस्तों को इस अवैध जमीन के धंधे में डाला।

सरकारी महकमे के लोगों ने भी खेल में साथ दिया
सूत्रों के मुताबिक कुछ सफेदपोश लोगों के अलावा सरकारी महकमे के लोगों ने भी जमीन के खेल में उसका साथ दिया। नसीम के खिलाफ गंगाघाट कोतवाली के अलावा सदर कोतवाली में आठ मुकदमे दर्ज हैं। दो मुकदमे जान से मारने की धमकी, अन्य मुकदमे फर्जी दस्तावेजों को तैयार कर जमीनों के खरीद फरोख्त के है।
विज्ञापन

गैंगस्टर की हुई थी कार्रवाई
इसी साल जुलाई में डीएम अपूर्वा दुबे ने भूमाफिया नसीम व उसके भाई बिलाल अहमद, भतीजे फैज अहमद एवं रिश्तेदार रमजानी के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा कर बिक्री करने पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। 31 जुलाई को डीएम के आदेश पर नसीम समेत तीनों भूमाफिया को गंगाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें