फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव: बलजीत यादव अध्यक्ष, राकेश तिवारी बने महामंत्री

Tue, 20 Oct 2020 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में जहां कांटे की टक्कर के बाद बलजीत यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, वहीं महामंत्री पद पर राकेश तिवारी ने 1415 मतों के अंतर से एकतरफा जीत पाई। मंगलवार देर शाम खत्म हुई मतगणना के बाद एल्डर्स कमेटी ने दोनों विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर दोबारा मतगणना की मांग की गई जिस पर बार कौंसिल उपाध्यक्ष ने स्वयं अंतिम विवादित मतों की गिनती कर मामले का पटाक्षेप किया। मतगणना स्थल के बाहर खड़े समर्थकों ने गले मिलकर व मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। जमकर पटाखे फोड़े गए।

विजयी जुलूस भी निकाला। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 4067 अधिवक्ताओं ने सोमवार को मतदान किया था। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए बलजीत यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश त्रिपाठी को 258 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


बलजीत को 1787 मत मिले, जबकि नरेश ने 1529 वोट पाए। गणेश दीक्षित 472 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महामंत्री पद पर राकेश तिवारी को 2087 मत मिले, जबकि आदित्य कुमार सिंह व अनुराग श्रीवास्तव क्रमश: 672 व 646 मत पाकर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

दोनों पदों के लिए छह-छह प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर 15 जबकि महामंत्री पद पर 49 मत अवैध घोषित किए गए। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच बैलेट बॉक्स खोले गए और बंडलिंग शुरू हुई।

दोपहर बाद लगभग ढाई बजे दोनों पदों के लिए मतगणना शुरू हुई और शाम लगभग सवा सात बजे परिणामों की घोषणा की गई। एल्डर्स कमेटी के सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को पहले वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी पदों की गिनती होगी।

इसके बाद अन्य पदों की मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर बार कौंसिल उपाध्यक्ष अंकज मिश्रा, एल्डर्स कमेटी चेयरमैन धर्मवीर सिंह गौर, वाइस चेयरमैन अब्दुल गफ्फार के अलावा एसीएम प्रथम आरपी वर्मा, एसीएम तृतीय अनिल अगिभनहोत्री, एसीएम सप्तम दीपक कुमार पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर पड़े वोट
बलजीत सिंह यादव        1787
नरेश चंद्र त्रिपाठी        1529
गणेश कुमार दीक्षित        472
विनोद कुमार मिश्रा        157
काली शंकर मिश्रा        53
श्याम सिंह चंदेल        54
अवैध मत            15
कुल मत            4067

महामंत्री पद पर पड़े वोट
राकेश कुमार तिवारी    2087
आदित्य कुमार सिंह    672
अनुराग श्रीवास्तव    646
पवन कुमार तिवारी    450
जगजीवन राम        104
विमल सिंह        59
अवैध मत        49
कुल मत        4067
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें